भागलपुर में गश्ती के दौरान बड़ा हादसा: सजौर थाना की पुलिस गाड़ी पलटी

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के बधाव रब्बीचक गांव में सोमवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। गश्ती के दौरान सजौर थाना की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई, जिसमें पुलिस टीम के पाँच जवान घायल हो गए।

घायल जवानों में शामिल हैं—
एसआई शंकर कुमार यादव,
अरविंद कुमार सिंह,
मंगल राम,
महिला जवान सोनी कुमारी (बांका)
और संजीत कुमार सिंह (खगड़िया)

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर दौड़े और सभी घायलों को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनका उपचार किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अरविंद कुमार सिंह और महिला जवान सोनी कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को हल्की चोटें लगी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से तेजी से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय पुलिस टीम वारंटी गिरफ्तारी के लिए निकली हुई थी

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और हादसे के कारणों का विस्तृत आकलन किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांका के स्कूल हॉस्टल में सनसनी, बाथरूम में गंभीर हालत में मिला 8 वर्षीय छात्र, चाकू से हमले की आशंका

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, ननदों पर हाथ की नस काटने का दावा

    Share Add as a preferred…