कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

पूर्व विधायक अजीत शर्मा बोले– गांधी केवल व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं

भागलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि गांधीजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा थे। सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता के मूल्यों पर आधारित उनका जीवन आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिना हथियारों के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर गांधीजी ने यह साबित किया कि नैतिक शक्ति, हिंसा से कहीं अधिक प्रभावशाली होती है।

इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ​भागलपुर की सड़कों पर नगर निगम का ‘हंटर’: कचहरी से स्टेशन चौक तक हड़कंप, MLC के क्लीनिक के बाहर से भी गाड़ी जब्त; 45 हजार वसूला जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में ‘पावरलूम’ की आड़ में मौत का सामान: रहमतबाग में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; मुंगेर से जुड़े हैं तार, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading