“मां थावे मंदिर का किया जाएगा विकास एवं सौंदर्यीकरण”, प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश ने गोपालगंज में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

पटनाः प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गोपालगंज पहुंचे और वहां जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप उन्होंने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं कि हम लोगों ने गोपालगंज जिले में विकास का काफी काम कराया है फिर भी जो कुछ छूट गया है या कमी रह गयी है उसे पूरा किया जाएगा।

गन्ना उद्योग विभाग

नीतीश कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों की मांग है कि उन्हें गन्ने के अच्छे दाम दिए जांए। हमने निर्णय लिया हैं कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जायेगी। इसमें से 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जा चुकी है। शेष 10 रु० प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी और की जाएगी जिसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

पथ निर्माण विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रमण के दौरान उचकागांव प्रखंड के सलेमपट्टी गांव में लोगों ने आवागमन की समस्या के बारे में बताया। इसके निराकरण के लिए मीरगंज बाजार के बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इससे जिले के विजयीपुर, भोरे, कटेया, फुलवरिया एवं पंचदेवरी प्रखंडों के लगभग 10 लाख लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। साथ ही मीरगंज बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। भ्रमण के दौरान तुरकाहा गांव में लोगों ने जाम की गंभीर समस्या बताया गया। इसके निराकरण के लिए एन.एच-27 से, ग्राम – भोजपुरवा से तुरकाहा एन.एच.-531 तक गोपालगंज बाईपास का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से गोपालगंज जिले का रिंग रोड पूरा हो जायेगा। किसानों द्वारा गन्ना ढुलाई के कारण उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी एवं अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी।

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं-

सारण तटबंध के बिंदु 120 किमी. से 152 किमी. तक सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण किया जाएगा। इससे बाढ़ संबंधित सुरक्षात्मक कार्यों में सुविधा होगी। साथ ही लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

हाल में कटेया औद्योगिक क्षेत्र में मैंने मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का शिलान्यास किया था जहां वाहनों के आवागमन की समस्या है। इसके निराकरण के लिए कटेया औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चिन्हित स्थल को विजयीपुर देवरिया सड़क से जोड़ने हेतु बाईपास सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे बड़े वाहनों का परिचालन सुगम होगा एवं आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

उचकागांव प्रखंड के अंतर्गत नवादा परसौनी से डुमरिया गांव के बीच दहा नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पूरे वर्ष आने-जाने में सुविधा होगी।

मां थावे मंदिर का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। यह काफी पुराना प्रसिद्ध मंदिर है। इसके निर्माण से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बॉकरपुर (सारण) से डुमरिया घाट (गोपालगंज) फोरलेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को पटना जाने में काफी सुविधा होगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के इन 22 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *