पुलिसकर्मी को भारी पड़ गई आशिकी! लड़की के पिता की शिकायत पर हुआ सस्पेंड; जानें पूरा मामला

कहते हैं कि प्रेम कहानियों में अक्सर राह बहुत कठिन होती है और इंसान को अपना बहुत कुछ गंवाना भी पड़ता है। यूपी के आगरा में एक पुलिसकर्मी को इसी आशिकी की सजा मिली और लड़की के पिता की शिकायत पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

यूपी के आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही को एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग मामले में सस्पेंड किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने यह कार्रवाई युवती के पिता की तहरीर पर की लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मेरठ की अदालत में शादी कर ली है और प्रमाण पत्र भेजा है। मीणा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    पीएम मोदी का असम और पश्चिम बंगाल दौरा आज से, 2 दिनों में 10,000 करोड़ से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मालदा से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, बंगाल को नई रेल रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *