‘इश्क’ बना जानलेवा: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा ज्वेलर, पति ने मार डाला

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में ज्वेलर सुनील कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में मृतक की प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

फतेहपुर में मिली थी लाश

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान महारथपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो फतेहपुर में एक स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह सुनील का शव गांव के समीप एक चारदीवारी के अंदर मिला था। उसके मोबाइल फोन की बरामदगी पास ही एक शौचालय की टंकी से हुई थी।

मोबाइल ने खोला राज

शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि सुनील का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है, लेकिन मोबाइल डेटा की जांच में नया मोड़ सामने आया। अंतिम कॉल और चैट डिटेल्स के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उसकी आखिरी बातचीत फतेहपुर की रहने वाली प्रियांशु कुमारी से हुई थी। शक के आधार पर जब पुलिस ने प्रियांशु और उसके पति जितेंद्र कुमार से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

चार साल से चल रहा था अवैध संबंध

डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि सुनील कुमार और प्रियांशु कुमारी के बीच पिछले चार वर्षों से अवैध संबंध थे। 3 जुलाई की शाम सुनील, प्रियांशु के घर गया था। उसी दौरान उसका पति घर लौट आया और पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आपा खो बैठा

गला दबाकर की हत्या, शव को फेंका चारदीवारी में

गुस्से में जितेंद्र ने सुनील का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर शव को घर के बगल की चारदीवारी में फेंक दिया और सुनील का मोबाइल फोन पास के शौचालय की टंकी में डाल दिया ताकि किसी को शक न हो।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *