बिहार में सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये की लूट, जमकर की मारपीट, व्यवसायियों में मचा हड़कंप

बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एकबार फिर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियों ने सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक से से 3.50 लाख रुपये लूट लिए हैं। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये घटना बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल गांव के पास की है। वे अपना सीएसपी बंद कर घर वापस लौट रहे थे, तभी नरवल गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। साथ ही संचालक राजकुमार के साथ मारपीट की। फिलहाल घायल सीएसपी संचालक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस लुटेरों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान हिंसा पर बड़ा एक्शन: फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 200 से ज्यादा गिरफ्तार; 2500 अज्ञात पर FIR, इंटरनेट सेवा भी रही बंद

    Share Add as a preferred…

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *