बांका में शराब पार्टी करना डॉक्टर को पड़ा महंगा, उत्पाद विभाग की टीम ने तीन लोगों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

बांका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक नशेबाज डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य विभाग के ओटी असिस्टेंट का गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा कि गिरफ्तार डॉ. और ओटी असिस्टेंट शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच उत्पाद विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला से नशेबाज डॉक्टर सुनील चौधरी जो की अमरपुर अस्पताल में अस्पताल प्रभारी के रूप में कार्यरत है। बांका सदर के ओटी असिस्टेंट अमित कुमार और सैमसंग केयर के कर्मी सुमित कुमार शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के बीचो-बीच अलीगंज मोहल्ला में डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी एवं ओटी असिस्टेंट अमित कुमार शराब की पार्टी कर रहे थे।

बता दें कि, सूचना प्राप्त करते ही उत्पाद विभाग की टीम जानकारी के अनुसार मकान में छापेमारी की। जिसमें डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी के साथ चार लोग शराब की पार्टी मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं उत्पाद विभाग की टीम शराब के साथ सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जहां से उन्हें बांका जेल भेज दिया गया।

वहीं बांका सदर अस्पताल के साथ अमरपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी सुनील कुमार चौधरी अगर इस प्रकार की हरकत करें तो बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए जिस कारण तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी कर लिया गया।

  • Related Posts

    पूर्णिया में ‘हैवानियत’ की इंतहा! ट्यूशन पढ़ाने निकले शिक्षक की मक्के के खेत में मिली लाश; आंखें गोदीं, चाकू से किया छलनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सारण में ‘इंसानियत’ शर्मसार! 15 साल की छात्रा से गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; मां की आंखों के सामने तड़प-तड़प कर निकली जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *