8 साल के बच्चे लेकर झाड़ियों में भाग गया तेंदुआ, काटा गला; मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में सोहेलवा वन क्षेत्र के बेलवा गांव में एक तेंदुए ने 8 साल के एक बच्चे को मार डाला। घटना के बाद जिलाधिकारी ने तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 4 टीमें लगाई हैं। वन विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि तुलसीपुर तहसील के बेलवा गांव में गुरुवार देर शाम जगदम्बा प्रसाद का 8 साल का बेटा विकास घर के बाहर दरवाजे पर बैठा अलाव ताप रहा था, तभी झाड़ियों में छिपा बैठा तेंदुआ उसे लेकर भागा।

‘तेंदुए ने काट दिया था विकास का गला’

सूत्रों ने बताया कि बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ झाड़ियों में गायब हो गया। उन्होंने कहा कि करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को विकास का क्षत-विक्षत शव पहाड़ी नाले के पास झाड़ियों में मिला, तेंदुए ने विकास का गला काट दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वनाधिकारी सैम मारन एम. ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की 4 टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की तरफ से तेंदुए की तलाश के लिए 10 कैमरे और 4 पिंजरे भी लगाए गए हैं।

शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है

सैम ने बताया की तेंदुए को पकड़ने के लिए बाराबंकी और सिद्धार्थनगर जिलों के वन विभाग के कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाया गया है। बलरामपुर के डीएम अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट मिलते ही बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक दूसरी खबर में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में CCTV कैमरे में एक तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद वन अधिकारियों ने इसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

निवासियों से सतर्क रहने के लिए कहा गया

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कल्याण-मुरबाड मार्ग पर काम्बा-वरप गांव में एक निजी कंपनी के परिसर में लगे एक CCTV कैमरे में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को जंगली जानवर की गतिविधियां दर्ज हुई थीं। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन अधिकारियों ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार सुबह 6 बजे तक चले तलाशी अभियान के बाद भी तेंदुए का पता नहीं लगाया जा सका। कल्याण रेंज के वन अधिकारी रघुनाथ चन्ने ने बताया कि जंबुल, अंबरनाथ, नलिम्बी, रायते, काम्बा और पतरपाड़ा गांवों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, बीजेपी और कांग्रेस भी मैदान में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *