IGI एयरपोर्ट पर रोके गए भारत पे के पूर्व को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर, ट्वीट कर दी जानकारी; जानें पूरा मामला

भारत पे के पूर्व सह संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अपने बयानों और फैसलों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले ग्रोवर एक बार फिर से ख़बरों में हैं। इस बार वह चर्चा में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोके जाने की वजह से हैं। दरअसल वह दिल्ली से अमेरिका जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी।

ट्वीट कर दी जानकारी 

अश्नीर ग्रोवर ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत में क्या चल रहा है? फ़िलहाल अश्नीर एयरपोर्ट पर रोका गया चल रहा है जनाब।” अश्नीर ने बताया कि उन्हें न्हें और उनकी पत्नी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया। दरअसल, वो पत्नी के साथ न्यूयॉर्क जा रहे थे। अश्नीर के अनुसार, उन्हें और उनकी पत्नी को एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रोका है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी ककिया गया था उअर इसी के उन्हें देश से बाहर जाने से रोका गया है।

अश्नीर ने बताया कि मई में उनके खिलाफ एक FIR दर्ज हुई थी और उसके बाद वह चार बार विदेश यात्राओं पर जा चुके हैं। उन्हें खुद के खिलाफ एलओसी जारी होने की जानकारी नहीं थी और जब वह एयरपोर्ट से वापस अपने घर पहुंचे तब उन्हें इसके बारे में जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि मुझे आजतक इस मामले में बुलाया तक नहीं गया था।

शुक्रवार सुबह मिला समन- अश्नीर 

अश्नीर ने बताया कि उन्हें EOW का समन शुक्रवार सुबह उनके घर पर मिला और वह हमेशा की तरह सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि LOC हटाने की प्रक्रिया चल रही है और डरने वाली कोई बात नहीं है। खुद को निर्दोष साबित करना आसान है और वह मैं करूंगा। वहीं अश्नीर ने अपनी इस पोस्ट में हरियाणा में चलने वाली एक कहावत लिखी, जाट मारा तब मानियो जब तेहरवीं हो जाए।” मुझे चिता पर जलाने के तेरह दिनों तक मरा हुआ मानने की गलती मत करना।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *