विपक्षी एकता के लिए आज से जुटेंगे नेता.. ममता-केजरीवाल और मान समेत कई दिग्गज पहुंचेंगे पटना

23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है लेकिन उससे एक रोज पहले ही अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री पटना पहुंच जाएंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना पहुंचने के बाद लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी मुलाकात हो सकती है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी लालू यादव से मिल सकते हैं. नीतीश कुमार से भी उनकी आज ही मुलाकात होगी. उनके अलावे पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पटना पहुंच रहे हैं।

विपक्षी दल के बड़े नेताओं के पटना पहुंचने से न केवल मुख्यमंत्री आवास बल्कि लालू परिवार के आवास पर भी गतिविधि आज से बढ़ जाएगी. वैसे अतिथियों के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में रहने की व्यवस्था की गई है. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 23 जून को पटना पहुंचेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *