नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की हुंकार, कहा : PM मोदी पर है जनता का विश्वास

बिहार बीजेपी विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बयान जारी कर कहा है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष कांग्रेस पार्टी द्वारा आजादी के समय किया गया देश विभाजन के पाप का खामियाजा अभी भी भुगत रहा है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश विभाजन के समय लाखों लोगों की जान गई और हजारों घर उजड़ गये। विधवा औरतों और अनाथ बच्चों की सिसकियों में हिन्दुस्तान कांप रहा था। लोगों का एक-दूसरे पर से विश्वास उठ गया था। इन सब की अनदेखी करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता प्राप्त करने और सुख भोगने के इंतजाम में लगे हुए थे।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेसियों ने निजी स्वार्थ के लिए देश का बेड़ा गर्क कर दिया। 60 सालों के शासन काल में देश को अपना जागीर समझा और कमजोर कर दिया। सोने की चिड़िया वाले भारत देश को पहले मुगलों, फिर अंग्रेजों और अंत में कांग्रेस ने तबाह कर दिया। भारत को गरीब बना दिया। समाजवाद लाने और ग़रीबी हटाने के नाम पर देश का खजाना खाली कर दिया। भारत की आर्थिक तरक्की और चहुंमुखी विकास में ये हमेशा बाधक बने रहे।

GridArt 20230816 161501970

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण कांग्रेस पार्टी की पूंजी है। इनकी राजनीति और कार्यकलाप इन्हीं उद्देश्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। इनके साथी दल के नेता पशुओं के चारों को भी नहीं बख्शते हैं। पिछली चार पीढ़ियों से देश को इन्होंने मिलकर लूटा है। देश की महान जनता कांग्रेस के खेल को अब पूरी तरह से समझ चुकी है। इसी के परिणामस्वरूप ये 9 सालों से देश की सत्ता से बाहर हैं। इनको लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सदस्य संख्या से भी दूर रखा है।

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *