“बिहार की बर्बादी के सबसे बड़े नायक हैं लालू यादव”, विजय सिन्हा ने कहा- राज्य में शराफत-शैतान के बीच लड़ाई

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव प्रदेश की बर्बादी के सबसे बड़े नायक हैं।

सिन्हा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के एजेंडा और भाषा पर हमलोगों वक्तव्य नहीं देते हैं। जो बिहार को बबार्द किया, जो बिहार को जंगलराज का स्वरूप में गुंडराज के रूप में तब्दील किया, जो बिहार के अंदर फ्राडिज्म की राजनीति का शुरूआत किया। लालू प्रसाद यादव बिहार की बर्बादी के सबसे बड़े नायक है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहार वाजपेयी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन स्थापित करने के लिये भेजा है और नीतीश जी लगातार सुशासन की सरकार को चला रहे है। लड़ाई सुशासन और कुशासन का है। लड़ाई शराफत और शैतान का है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम अलंकृता पांडे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

    Share Add as a preferred…

    डिजिटल क्रांति और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर स्टारलाईट कंप्यूटर सेंटर का भव्य सेमिनार, युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जुड़ने का संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *