“लालू-तेजस्वी ने सिर्फ परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाया”, BJP ने कहा- प्रदेश की अन्य महिलाएं RJD के शासनकाल में हाशिए पर रहीं

बिहार भारतीय जनता पार्टी ( BJP) प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने‘माई-बहिन मान योजना’को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू और तेजस्वी ने सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाया।

“राजद शासनकाल में महिलाएं हमेशा हाशिए पर रहीं”

मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लालू -तेजस्वी अपने परिवार से ऊपर कभी नहीं उठ सकते। लालू और राबड़ी के शासनकाल में महिलाएं हमेशा हाशिए पर रहीं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शासनकाल में न तो महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान दिया गया और न ही स्वास्थ्य पर। महिलाएं हिंसा का शिकार होती रहीं। लालू-राबड़ी के राज में पूरे प्रदेश में डर और भय का माहौल व्याप्त था। महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने में डरतीं थीं।

‘माई-बहिन मान योजना’ को लेकर साधा निशाना

प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि माई-बहिन मान योजना की बात करने वाले तेजस्वी बताएं कि विधानसभा चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट देंगे ? कितने जिलों में राजद की प्रदेश अध्यक्ष महिलाएं हैं? पार्टी के प्रमुख पदों पर कितनी महिलाएं हैं? सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होता। तेजस्वी ‘माई-बहिन मान योजना’की बात करें, क्या फिर किसी और योजना की ढकोसला करें, बिहार की जनता लालू -तेजस्वी की असलियत जान चुकी है। इनकी हवा-हवाई बातों का जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। विधानसभा चुनाव में राजद और उसके सहयोगियों की करारी हार तय है। बिहार की महिलाएं तेजस्वी यादव के झूठे वादों से भ्रमित होनेवाली नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *