रोहिणी आचार्य के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे लालू प्रसाद, बेटी के साथ की पूजा-अर्चना, तेजप्रताप भी थे साथ

पटना: नवरात्रि के मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने पटना के पंडालों में जाकर मां शेरावाली की पूजा-अर्चना की। इस दौरान वे अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ बांके बिहारी मंदिर भी पहुंचे और आराधना की। बिहार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव भी साथ थे।

पटना के बांके बिहारी मंदिर में पिता लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य और बेटे तेजप्रताप यादव ने भी पूजा-अर्चना की। लालू प्रसाद यादव वहां मौजूद लोगों से भी बात करते दिखे। वे पूरी तरह से फिट दिख रहे थे और बेटी और बेटे के साथ पूरे मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया।

गौरतलब है कि लालू प्रसाद की बिटिया रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। उन्होंने ही अपने पिता को किडनी डोनेट किया है। फिलहाल नवरात्रि के मौके पर वे पटना पहुंची है और पूरी फैमिली के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘सम्राट चौधरी सड़क छाप गुंडा हैं’, पटना लौटते ही तेजस्वी यादव का बड़ा हमला; बोले- छात्रों पर दर्ज केस वापस लो, नहीं तो होगा दिल्ली से बड़ा आंदोलन

    Share Add as a preferred…

    नए शिक्षा मंत्री पर भी सियासत तेज! राहुल गांधी पर बरसी BJP, बोली- छात्रों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है कांग्रेस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *