2024 के बाद JDU-RJD का कोई भविष्य नहीं : सुशील मोदी का करारा कटाक्ष, कहा-फौरन ही ‘बच्चे’ को कुर्सी सौंपे CM नीतीश

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने CM नीतीश पर करारा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही लालू परिवार का नेतृत्व स्वीकार कर लें, लेकिन लव-कुश और अतिपिछड़ा समाज कभी यह स्वीकार नहीं करेगा।

सुशील मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को ” बच्चा ” बता कर उन्हें एक बार फिर जब अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, तब जदयू और इसके सीनियर नेताओं के लिए कोई भविष्य नहीं बचा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उस व्यक्ति को अपना राजनीतिक वारिस बना रहे हैं , जिसकी एक मात्र योग्यता यही है कि वे लालू प्रसाद के पुत्र हैं।

उन्होंने कहा कि जदयू के सांसदों-विधायकों में यदि अन्तरात्मा बची होगी, तो वे उस परिवार का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे, जिसके 15 साल के कुशासन और भ्रष्टचार से लड़ते हुए पार्टी खड़ी और बड़ी हुई थी।उन्होंने कहा कि नीतीश जी यदि गंभीर हैं, तो उन्हें तुरंत भतीजे के लिए कुर्सी छोड़ देनी चाहिए- काल करे, सो आज कर…।

मोदी ने कहा कि वे लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को केवल मीठे आश्वासनों में बहला कर 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। वे न दिल्ली की राजनीति में जाएँगे, न सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि वे कार्यकाल के बचे हुए दिन कुर्सी पर काट ले सकते हैं, लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव के बाद जद-यू और राजद का कोई भविष्य नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव में चुनावी संग्राम चरम पर: BJP की पदयात्रा, तेजस्वी का रोड शो और प्रशांत किशोर की धरने की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर JDU का तंज, नीरज कुमार बोले- अमेरिका-ईरान में मध्यस्थता करने गए थे क्या?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *