बाथरूम का ग्रिल काटकर देर रात दिया घटना को अंजाम, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
लखीसराय। जिले के उत्पाद थाना हाजत से मंगलवार की देर रात तीन शराब तस्कर फरार हो गए। तस्करों ने हाजत के बाथरूम की ग्रिल काटकर फरारी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस ने तीनों तस्करों को किऊल स्टेशन के पास खगौर गांव से 8 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
ये हैं फरार तस्कर
फरार तस्करों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- धीरज कुमार, निवासी — मननपुर, चानन
- सोनू कुमार, निवासी — मकदमपुर, अमहरा
- नीतेश उर्फ रितेश कुमार, निवासी — बड़हिया
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर भी जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर हाजत के भीतर बंद आरोपियों ने ग्रिल कैसे काटा और किसकी लापरवाही से ये घटना हुई।


