पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी से गायब BAS अफसर सस्पेंड, नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन

मधुबनी, बिहार | 12 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारी को नीतीश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार के खिलाफ की गई है, जिनकी ड्यूटी मधुबनी जिले में 24 अप्रैल 2025 को आयोजित सभा में लगाई गई थी।

क्या है मामला?

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम की विधि-व्यवस्था को लेकर 22 से 24 अप्रैल तक बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मधुबनी समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया था।

समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार को भी इस ड्यूटी में शामिल किया गया था, लेकिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहे और मधुबनी समाहरणालय में योगदान नहीं दिया।

डीएम की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने 3 मई को सामान्य प्रशासन विभाग को इस लापरवाही की जानकारी दी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद विभाग ने अभिराम कुमार को 13 मई को कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारी के जवाब से सरकार असंतुष्ट रही और अंततः उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

निलंबन के दौरान मुख्यालय दरभंगा में

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में अभिराम कुमार का मुख्यालय दरभंगा कमिश्नर कार्यालय बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल पहुंचा प्रिंस यादव का शव, मचा कोहराम; रो-रोकर बेहाल हुए परिजन

    Share Add as a preferred…

    सुपौल में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या! चाय की दुकान पर बैठे युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *