`लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता…`, जब लालू यादव के गाने पर झूम उठी थी जनता

राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी पार्टी की कोई कितनी भी आलोचना कर ले, पर उनके नाम के बिना बिहार की राजनीति अधूरी है. वो लालू यादव ही हैं जिन्होंने बिहार की सत्ता से बीजेपी को बाहर कर दिया और नीतीश कुमार को एक बार फिर से अपने साथ मिला लिया. उनका अक्खड़ देहाती अंदाज ही लोगों को पसंद आता है. यही कारण है कि उनकी रैलियों में अभी भी लाखों की भीड़ उमड़ती है और उनको सुनने के लिए घंटो इंतजार किया करते हैं. लंबी बीमारी से उभरने के बाद लालू यादव एक बार फिर से राजनीतिक मंचों पर नजर आने लगे हैं. पटना में विपक्ष की बैठक में लालू अपने पुराने तेवर में नजर आए. लालू के पुराने तेवरों को देखकर उनके समर्थक काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

`लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता...`, जब लालू यादव के गाने पर झूम उठी थी जनता

लालू जब भी ये गाना गुनगुनाते हैं. तो उनका मकसद होता है कि विरोधी को ऐसा धक्का देंगे कि वो बहुत दूर चला जाएगा. लालू यादव का यह वीडियो 2021 में तारापुर के ईदगाह मैदान हुई रैली का है. इस रैली में लालू यादव ने कहा था कि जनता ने तेजस्वी को सीएम बनाया था, लेकिन नीतीश ने धोखा दिया. उन्होंने इसका बदला लेने की बात कही थी और महज कुछ ही महीनों में उन्होंने अपना बदला पूरा कर लिया. आज नीतीश भले ही सीएम हों, लेकिन बीजेपी सत्ता से बाहर हो चुकी है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *