पुरानी दुश्मनी में नाबालिग लड़के की हत्या कर शव को दफनाया; जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने गुरुवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों पर एक नाबालिग लड़के की हत्या का आरोप है। आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया। 16 वर्षीय लड़के की हत्या के पीछे की वजह पुरानी दुश्मनी बताई गई है।

शव को काल्हेर में दफनाया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आयुष वीरेंद्र झा और मनोज टोपे ने 25 नवंबर को रेटिबंदर इलाके में पीड़ित योगेश रवि शर्मा की हत्या कर दी और शव को काल्हेर में दफना दिया। दोनों आरोपियों की उम्र 19 साल बताई गई है। योगेश रवि शर्मा की मां की ओर से अपने लापता बेटे के बारे में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर काम करने के बाद उन्होंने झा और टोपे पर ध्यान केंद्रित किया।

शव को कब्र से बाहर निकाला गया

नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामत ने कहा कि उन्होंने दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों और पीड़ित के बीच दुश्मनी के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *