खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: भागलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में, शहर खेलमय माहौल से सराबोर

भागलपुर, 01 मई 2025खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर भागलपुर में तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा शहर में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में शहर के तीन प्रमुख स्थानों — रेशम भवन (जीरो माइल), डीआरडीए भवन (समाहरणालय परिसर), और भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खेलो इंडिया के लोगो से युक्त बड़े-बड़े गुब्बारे लगाए गए हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

खास तौर पर भागलपुर रेलवे स्टेशन को खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। स्टेशन परिसर में कई स्थानों पर खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए कट-आउट और बैनर लगाए गए हैं, जो उत्साह का वातावरण बना रहे हैं।
साथ ही, शहर के प्रमुख होटलों में स्टैंडी और हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है, जिससे खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रतियोगिता स्थलों की तैयारियाँ भी पूर्ण
तीरंदाजी स्पर्धा के लिए मैदान पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है, वहीं बैडमिंटन कोर्ट हॉल को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।
शहर में खेल के प्रति जनभावना को सशक्त करने के उद्देश्य से कई दीवारों पर खेल-आधारित पेंटिंग्स भी कराई गई हैं, जिससे भागलपुर का माहौल पूरी तरह से खेलमय बन गया है।

प्रशासन के अनुसार, खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों का आगमन कल से प्रारंभ होगा, जिसके स्वागत हेतु सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

भागलपुर तैयार है — खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के भव्य आयोजन के लिए!

  • Related Posts

    पिता की चिता को मुखाग्नि दी और फिर जा पहुँचीं UPSC इंटरव्यू! किशनगंज की ‘बेटी’ जूही दास ने गम के आंसुओं को बनाया ‘सफलता’ का हथियार; 649वीं रैंक लाकर सबको चौंकाया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *