भागलपुर में राजद की बैठक आयोजित, सामाजिक न्याय सप्ताह की तैयारी पर हुआ विचार-विमर्श

भागलपुर, 1 मई 2025 (गुरुवार)आज दोपहर 1:00 बजे भीखनपुर, गुमटी नंबर 3, गोल टोला मैदान के पास स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भागलपुर की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 5 मई से 15 मई 2025 तक प्रस्तावित “सामाजिक न्याय पर परिचर्चा कार्यक्रम सह परीक्षण शिविर” की तैयारी पर चर्चा करना था। सभी उपस्थित नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव और विचार साझा किए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यक्रम की व्यापक तैयारी करें और अधिक से अधिक संख्या में बूथ समिति, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को कार्यक्रम में शामिल कराएं।

बैठक में मौजूद प्रमुख चेहरे:

बैठक में राजद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे —
प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, पूर्व बाल श्रम आयोग अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व विधायक रामविलास पासवान (पीरपैंती), पूर्व विधायक फणींद्र चौधरी (सुल्तानगंज), महिला जिला अध्यक्ष सीमा जयसवाल, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष नटबिहारी मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद मेराज, युवा राजद अध्यक्ष मोहम्मद बशारूल हक, डॉ. नैनिका, सैयद नियाज जफर, सलीम मुर रहमान, मोहम्मद आजम, मोहम्मद साइन राजा, दिवाकर कुशवाहा, मोहम्मद सिकंदर आजम, मोहम्मद इजराइल, घनश्याम शर्मा, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद नादिर, मोहम्मद आसिफ सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता।

अन्य उपस्थित सदस्यों में शामिल रहे — अशोक कुमार राकेश, चंदन कुमार, धीरेंद्र प्रसाद यादव, नूर हसन फरीदी, अयाज अली, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सुबोध कुमार यादव, सुमंत प्रसाद यादव, कैलाश प्रसाद यादव, मुरली यादव, मुनेश्वर राय, वीरेंद्र कुमार भारती, मनोहर मंगल, राजपति यादव, दिलीप कुमार यादव, मोहम्मद फखरुद्दीन, अरविंद कुमार यादव, नेहा यादव, अमित आर्यन, निवास कुमार यादव, अशोक कुमार राम, सुमन कुमार यादव, सैयद जमा अली, सैयद फर्जीन जाकरी, ओमप्रकाश पंडित, मोहम्मद जानिसार आलम, परमेश्वर प्रसाद मंडल, रोहित यादव, कान्हाय प्रसाद सिंह, संजय कुमार आदि।

बैठक में सामाजिक न्याय को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई।


 

  • ये भी पढ़े..

    एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्लैक कोबरा के डसने से चाचा-भतीजी की दो दिनों में मौत

    Share Add as a preferred…

    अतिक्रमण हटाने पहुंचीं सीओ ने पेश की इंसानियत की मिसाल, मां की मदद को गोद में उठाया बच्चा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *