खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: भागलपुर के सैंडीज कंपाउंड में 4 से 7 मई तक होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

भागलपुर, 03 मई 2025 – खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत 04 से 07 मई 2025 तक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन भागलपुर के प्रतिष्ठित सैंडीस कंपाउंड मैदान में किया जाएगा। इस चार दिवसीय स्पर्धा में देशभर से आए युवा तीरंदाज़ अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता का आधिकारिक अभ्यास सत्र और उपकरणों की जांच 3 मई को आयोजित की गई, जिसके बाद 4 मई से विभिन्न वर्गों की प्रतिस्पर्धाएं शुरू होंगी। आयोजन की रूपरेखा निम्न प्रकार है:


प्रतियोगिता कार्यक्रम (Competition Schedule Highlights):

2 मई 2025

  • प्रतिभागियों और अधिकारियों का आगमन

3 मई 2025

  • आधिकारिक अभ्यास और उपकरणों की जांच
  • व्यवस्थापकों की बैठक

4 मई 2025

  • फ्री प्रैक्टिस और 70 मीटर आरबी, सीजी, आरजी, सीबी राउंड
  • प्रतियोगिता के पहले आधिकारिक मुकाबलों की शुरुआत

5 मई 2025

  • एलिमिनेशन राउंड (1/8, 1/4)
  • सेमी फाइनल मुकाबले
  • आरजी और सीबी वर्गों की प्रतियोगिता

6 मई 2025

  • टीम एलिमिनेशन और सेमीफाइनल राउंड
  • CX और RX टीमों के मुकाबले
  • फाइनल वेन्यू की तैयारी

7 मई 2025

  • ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मुकाबले (CG, CB, CX, RX, RB, RG वर्गों में)
  • दोपहर 1:00 बजे से सभी प्रतियोगिताओं की प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी

8 मई 2025

  • प्रतिभागियों और अधिकारियों का प्रस्थान

प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारी पूर्ण

प्रतियोगिता स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे सुरक्षा, तकनीकी सहायता, चिकित्सा दल, जलपान और दर्शकों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई हैं। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन और खेल विभाग इस आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सतत निगरानी में जुटे हैं।

भागलपुर के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए यह आयोजन एक सुनहरा अवसर है जहाँ वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को एक मंच पर देख सकेंगे।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: भागलपुर के सैंडीज कंपाउंड में 4 से 7 मई तक होगी तीरंदाजी प्रतियोगिता

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *