नीट (यूजी) एग्जाम 2025 को लेकर डीएम और सिटी एसपी ने की ब्रीफिंग, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

भागलपुर, 03 मई 2025 – नीट (यूजी) परीक्षा 2025 को लेकर शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिसमें आगामी 4 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिस्टिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा की गंभीरता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा में सुरक्षा सर्वोपरि

डीएम चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा, जो भविष्य के डॉक्टरों का रास्ता तय करती है, अति संवेदनशील श्रेणी में आती है। इसलिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक प्रणाली, जैमर और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर घड़ी और समुचित प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी ताकि छात्रों को किसी तरह की असुविधा न हो। विशेष रूप से फ्रिस्किंग (जांच) को लेकर उन्होंने सतर्क रहने को कहा, क्योंकि परीक्षार्थी अक्सर तकनीकी उपकरणों के माध्यम से अनुचित साधनों का उपयोग करने का प्रयास करते हैं।

नीट (यूजी) एग्जाम 2025 को लेकर डीएम और सिटी एसपी ने की ब्रीफिंग, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

प्रवेश समय का सख्ती से पालन

वरीय उप समाहर्ता श्री मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही होगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्राधीक्षक और निरीक्षक सुबह 9:30 बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएं, यह अनिवार्य किया गया है।

यातायात प्रबंधन के लिए विशेष निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा केवल ट्रैफिक जाम के कारण न छूटे, इसके लिए क्रेन, वैकल्पिक मार्ग और पूर्वनिर्धारित SOP के अनुसार व्यवस्था की जाए।

उन्होंने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन और नियमों का एकरूपता से पालन किया जाए। इस परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर CBI और CID जैसी एजेंसियाँ जांच करती हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी

इस ब्रीफिंग में सहायक समाहर्ता जतिन प्रसाद, अपर समाहर्ता महेश्वर प्रसाद सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, डीईओ राजकुमार शर्मा, सिटी कोऑर्डिनेटर श्रीमती जया मिश्रा पांडेय सहित तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *