कटिहार : 25 नवंबर से होगी अग्निवीरों की भर्ती

कटिहार। अग्निवीर की भर्ती के लिए पूर्वी बिहार के बारह जिलों के अभ्यर्थियों के लिए रैली का आयोजन 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक गढ़वाल ग्राउंड (आर्मी कैंप) कटिहार में शुरू किया जायेगा।

सेना भर्ती रैली में पूर्वी बिहार के बारह जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल के युवक अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण के अनुसार भाग लेंगे। इसके लिए सिरसा स्थित एआरओ में तैयारी की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 15 अक्टूबर को शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को रैली के लिए एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं।

बताया गया कि उम्मीदवारों द्वारा रैली के लिए रिपोर्टिंग की तारीख और समय एडमिट कार्ड पर अंकित है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading