करपात्री महाराज जयंती समारोह: शाहनवाज हुसैन बोले – देश में अब गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे

पटना / नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025 | नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में शनिवार को आयोजित करपात्री महाराज जयंती समारोह में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अब समय आ गया है जब देश में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अद्भुत कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन अब गौ-रक्षा और गोहत्या पर प्रतिबंध को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।”

स्वामी करपात्री को बताया सनातन धर्म का सूर्य

कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई, तथा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने करपात्री महाराज को “सनातन धर्म का सूर्य” बताया और कहा कि “करपात्री जी की स्मृति में डाक टिकट जारी करना ऐतिहासिक पहल है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं।”

स्वतंत्र विचार और संघर्षशील संत थे करपात्री महाराज

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि “इंदिरा गांधी ने करपात्री महाराज को दबाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। करपात्री महाराज ने सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित की बात की।”

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का वक्तव्य

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने करपात्री महाराज को “एक महापुरुष” बताते हुए कहा कि उनका जीवन सनातन मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच तेज, मां ने उठाई फांसी और CBI जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 25 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *