कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र ED के शिकंजे में, 12 करोड़ कैश व 6 करोड़ की ज्वैलरी बरामद

बेंगलुरु/सिक्किम। कर्नाटक की चित्रदुर्ग विधानसभा से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को सिक्किम से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि विधायक का अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ाव है। शुक्रवार को ED ने वीरेंद्र के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 12 करोड़ रुपए नकद, 6 करोड़ रुपए की सोने की ज्वैलरी और करीब 1 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावा चार लग्जरी गाड़ियां भी कब्जे में ली गईं।

सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र की गोवा में पांच कैसिनो में हिस्सेदारी है, जिनमें मशहूर पप्पीज कैसिनो भी शामिल है।

 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगी ओलंपिक अकादमी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज शुरू; राज्य को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी भी तेज

    Continue reading
    उद्यमियों की सुरक्षा के लिए बिहार में बनेगा BISF, CISF मॉडल पर तैयार होगी नई औद्योगिक सुरक्षा बल; निवेश बढ़ाने की बड़ी तैयारी

    Continue reading