कंकड़बाग सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति” ने धूमधाम से मनाया दुर्गा पूजा

पटना : श्रद्धालुओं में उमंग और जोश के साथ राजधानी पटना में दशकों से होते आ रहे ”कंकड़बाग सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति” के द्वारा इस बार भी दुर्गा पूजा का आयोजन काफ़ी धूम-धाम से मनाया गया। हर बार की ही तरह आयोजन समिति के सदस्यों ने पूजा में भरपूर योगदान देने का काम किया। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन में युवा वर्ग व महिलाओं की अहम भूमिका रही। माँ दुर्गा के पूजन अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत डे, सचिव विजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार घोष, समिति के सदस्य अनिर्बान चौधरी, सुमित भट्टाचार्य, ओम आनंद, समीर कुमार, अजय रॉय चौधरी, विशाल रॉय चौधरी, सुब्रोतो बिश्वास, डॉली बिश्वास, शीला रॉय चौधरी, अपूर्वा चक्रवर्ती, शम्भू नाथ एवं सागरिका अमित विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर समिति के सदस्यों द्वारा आये हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद-भोग का वितरण भी किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…