पर्सनल विवाद के बीच भी पवन सिंह के लिए करवा चौथ का व्रत रखीं ज्योति सिंह, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभाऊंगी”

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। इसके बावजूद ज्योति ने करवा चौथ का व्रत रखकर सबको चौंका दिया।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक, हर जगह इन दोनों के रिश्ते की चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाज़ी जारी है, वहीं दूसरी ओर ज्योति सिंह ने करवा चौथ के मौके पर पवन सिंह के लिए व्रत रखकर सभी को हैरान कर दिया है।


ज्योति सिंह ने शेयर किया वीडियो

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे लाल रंग की साड़ी, सिंदूर भरी मांग और लाल चूड़ियों में नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योति पूजा की थाली लिए चांद की पूजा करती दिख रही हैं और खुद ही अपना व्रत खोल रही हैं।


ज्योति ने लिखा भावुक कैप्शन

वीडियो शेयर करते हुए ज्योति ने लिखा

“पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, लेकिन भगवान से बस यही दुआ है – मेरी जैसी अभागन कोई और ना बने। सभी माताओं और बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उनके इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग ज्योति के समर्पण की सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे “नया ड्रामा” बता रहे हैं।


ज्योति को लेने पहुंची थी पुलिस

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी थीं। इसके बाद जब वे पवन सिंह से मिलने पहुंचीं, तो कथित तौर पर पुलिस उन्हें थाने ले जाने के लिए आई थी। उस वक्त का वीडियो भी ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

इससे पहले पवन सिंह और ज्योति के बीच सोशल मीडिया पर कई बार जुबानी जंग देखने को मिली थी। अब करवा चौथ के इस वीडियो से फिर से दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया है।


Related Posts