‘राजगीर महोत्सव’ में जुबिन नौटियाल सुरों से बांधेंगे समां , बोले बिहार का कल्चर काफी समृद्ध

पटना: बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल आज राजगीर महोत्सव में सुरों से समां बांधने पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर काफी खुश हूं। सिंगर जुबिन नौटियाल ने कहा कि बिहार के लिट्टी चोखा का बहुत नाम सुना है, सबसे पहले लिट्टी चोखा खाऊंगा। साथ ही जुबिन नौटियाल ने कहा आज मुझे बिहार आने का पहला मौका मिला है। इसे लेकर मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है कि राजगीर महोत्सव में हमें भाग लेने का मौका मिला है। राजगीर में आज एक शानदार संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा बिहार का इतिहास बहुत समृद्ध है। यहां फिल्म इंडस्ट्री होना चाहिए। मैं अपने संगीत के जरिए बिहार के लोगों और यहां की संस्कृति से जुड़ने का प्रयास करूंगा। ताकि यह दिन मेरे लिए हमेशा यादगार बन सके।

गायक जुबिन नौटियाल ने कहा इस मौके पर मुझे जो उत्साह और समर्थन मिल रहा है, उससे मेरा हौसला और बढ़ गया है, और मैं महसूस कर रहा हूं कि आज रात का हमारा शो वाकई में बहुत खास होने वाला है। पटना और यहां के लोगों का जो जोश और उत्साह है, वह मुझे बहुत प्रेरित कर रहा है। आज रात का कार्यक्रम मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक अनुभव होगा।

बता दें कि आज यानी शनिवार 21 दिसंबर से राजगीर महोत्सव 2024 की शुरुआत हो गई है। स्टेट गेस्ट हाउस मैदान में 21 से 23 दिसंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। 21 दिसंबर को बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल वहीं 22 दिसंबर को इंडियन आइडल के अरूणिता और पवनदीप और अंतिम दिन मैथिली ठाकुर अपने सुरों से समां बांधेगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *