नरकटियागंज में बोले जेपी नड्डा: मोदी के आशीर्वाद से नीतीश ने बिहार को दिया ‘HIRA’

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को नरकटियागंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने मोतिहारी के मधुबन में भी रैली की। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बांका के बाराहाट और जमुई में जनसभा की।

“NDA को एकतरफा जीताने का मन बना लिया है जनता ने” – नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार भी NDA को बड़ी जीत देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा—

“2010 में भी जनता ने नौ में से नौ सीटें हमें दी थीं, और इस बार भी लोगों ने NDA प्रत्याशियों को एकतरफा जीताने का मन बना लिया है।”

उन्होंने इसे केवल उम्मीदवारों की जीत नहीं, बल्कि बिहार को विकास की रफ्तार देने वाला चुनाव बताया।

“बिहार लालटेन युग से निकलकर LED युग में पहुंचा”

नड्डा ने राजद पर हमला बोला और कहा कि बिहार ने जंगलराज का दौर देखा है। उन्होंने कहा—

“90 के दशक से 2005 तक बिहार अंधकारमय था। लालू राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। आज बिहार LED युग में है। यह बदलाव पीएम मोदी के आशीर्वाद और नीतीश कुमार की मेहनत से आया है।”

उन्होंने आगे कहा—

“नीतीश कुमार ने मोदी जी के आशीर्वाद से बिहार को HIRA दिया —
H – हाईवे, I – इंटरनेट, R – रेलवे, A – एयरपोर्ट।”

रेलवे बजट 10 गुना बढ़ा, नरकटियागंज स्टेशन बनेगा वर्ल्ड-क्लास: नड्डा

JP नड्डा ने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा—

“बिहार में रेलवे बजट 10 गुना बढ़ाया गया है। 20 वंदे भारत ट्रेनें बिहार से गुजर रही हैं। 98 रेलवे स्टेशन आधुनिक बनाए जा रहे हैं। नरकटियागंज स्टेशन तीन साल में वर्ल्ड-क्लास बन जाएगा।”

उन्होंने महिलाओं के लिए कहा—

“नीतीश कुमार ने बहनों को ₹10,000 दिए। चुनाव के बाद 75 लाख बहनों को ₹2 लाख स्वरोजगार सहायता दी जाएगी।”

किसान सम्मान निधि और स्वास्थ्य योजनाओं का जिक्र

नड्डा ने केंद्र की योजनाओं पर भी बात की—

“PM किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार दिए जाते हैं, जल्द इसे बढ़ाकर 9 हजार किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।”

“राजद का इतिहास डर, भ्रष्टाचार और खौफ से भरा”

RJD पर हमला करते हुए नड्डा बोले—

“लालू परिवार बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है। 2003 में पटना में तेल पिलावन-लठिया भांजन रैली कर लोगों में डर फैलाया गया था। लेकिन आज बिहार विकास के रास्ते पर है।”

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading