संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए आज नहाय खाय के साथ जिउतिया व्रत की शुरुआत

भागलपुर। संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रती महिलाएं शनिवार को नहाय-खाय के साथ जिउतिया व्रत की शुरुआत की। रविवार को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी, जबकि सोमवार सुबह पारण के साथ व्रत का समापन होगा।

तिथि और मुहूर्त

जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि बनारसी पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि रविवार सुबह 8:41 बजे से सोमवार सुबह 6:27 बजे तक रहेगी।

  • ओठगन का शुभ मुहूर्त : रविवार सुबह 4:00 से 5:50 बजे तक।
  • व्रती महिलाएं रविवार को निर्जला उपवास करेंगी और सोमवार सुबह 6:27 बजे के बाद व्रत का पारण करेंगी।

कुपेश्वर महादेव मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि यह व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक मनाया जाता है।

बाजारों में खरीदारी की रौनक

व्रत को लेकर शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार समेत मिरजानहट, तिलकामांझी और कोतवाली क्षेत्र में हरी सब्जियों की जमकर खरीदारी हुई।

  • ग्राहकों ने झिगली के साथ कच्चू, कदीमा, परवल, बोड़ा और भिंडी जैसी सब्जियों की खूब खरीदारी की।
  • बढ़ी हुई मांग के कारण सब्जियों के दामों में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिली।

 

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading