भागलपुर : बियाडा स्थित प्लास्टिक और ऑयल फैक्ट्री में 1.25 करोड़ की चोरी

भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र स्थित बियाडा परिसर में संचालित सृष्टि प्लास्टिक उद्योग और सृष्टि मस्टर्ड ऑयल फूड प्रोडक्ट प्रा. लि. से 1.25 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर कारखाना के संचालक उमेश कुमार सिंह (निवासी- भरतखंड, खगड़िया) ने एफआईआर दर्ज कराई है।

दो साल से बंद था कारखाना

संचालक ने बताया कि यह यूनिट पिछले दो साल से बंद है। वे और उनकी पत्नी समय-समय पर निरीक्षण करने आते रहते हैं। 12 सितंबर को जब वे फैक्ट्री पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार टूटा हुआ था, तिजोरी का ताला भी टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था।

चोरी गए सामान

फैक्ट्री से चोरी हुए सामानों में शामिल हैं :

  • जरूरी कागजात और बैंक पासबुक
  • मेन मशीन मोटर, कटर मोटर, मिक्सचर मोटर, कंप्रेसर मोटर, पानी मोटर
  • टूलकिट सेट, बुलेट मोटर, स्पेलर मोटर, डीजी डायनमो, गियर बॉक्स
  • प्लांट का एसेसरीज, पंखा, टेबल, कुर्सी, कुलर मोटर
  • एलडी पाइप, केबल वायर, गोदरेज, सेटर बॉक्स और टीआर
  • कंप्यूटर, एलएलडीपी पाइप (लगभग 5 टन)

संलिप्तता पर उठे सवाल

संचालक ने आशंका जताई है कि चोरी में बियाडा क्लस्टर के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध को उठाया और पूछताछ के बाद बांड पर छोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…