भागलपुर टाउन हॉल में कल जीतन राम मांझी का संबोधन

भागलपुर।पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी कल भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

इसको लेकर आज “जन समर्थन सभा, भागलपुर” के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अशोक रजक ने कहा कि मांझी जी का यह दौरा जिले के लिए बेहद खास है। इस मौके पर सनोज यादव, शाहिद समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में समर्थक होंगे शामिल

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग टाउन हॉल पहुंचेंगे और मांझी जी के विचार सुनेंगे। समर्थकों ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को नई दिशा मिली है।

सभी प्रखंडों से जुटेंगे कार्यकर्ता

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मांझी अपने संबोधन के दौरान संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर विशेष जोर देंगे.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…