भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भरत खेड़ा ने की तैयारियों की समीक्षा

भागलपुर।भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भरत खेड़ा ने शनिवार को समीक्षा भवन में आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

अधिकारियों व राजनीतिक दलों से की चर्चा

इस बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी चुनावी व्यवस्था पर चर्चा की गई।

प्रेक्षक के निर्देश

प्रेक्षक भरत खेड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि —

  • जिन बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) को कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आ रही है, उसका त्वरित समाधान किया जाए।
  • सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का निवारण करेंगे।
  • योग्य मतदाताओं को फॉर्म-6 भरने की सुविधा दी जाए, ताकि जो नागरिक 17 वर्ष 6 माह या उससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके हैं, वे आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव पर जोर

बैठक के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए, ताकि हर योग्य मतदाता अपने अधिकार का सही उपयोग कर सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…