नामांकन से पहले जीतन राम मांझी कर रहे ये काम, अयोध्या के लिए हुए रवाना

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा का फार्मूला तय हो गया है.इसके तहत इस बार गया लोकसभा सीट ‘हम’ के खाते में गई है. इसके बाद इस सीट से ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी का चुनाव लड़ना भी तय हो चुका है.वहीं, चुनाव को लेकर अपना नमांकन दाखिल करने से पहले मांझी आज यानी 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करंगे।

जीतनराम मांझी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, ‘रामलला दर्शन के लिए निकल चुका हूं, अगली मुलाकात अयोध्या में होगा. जय श्री राम.’

नामांकन से पहले जीतन राम मांझी कर रहे ये काम, अयोध्या के लिए हुए रवाना

उधर मांझी ने कहा कि, हमारा बेटा संतोष कुमार सुमन नवरात्रि का व्रत करता है और हम एक सामाजिक व्यक्ति हैं न, हम इधर उधर नहीं चल जाएंगे न तो उनलोगों का मन हुआ कि अयोध्या में रामलला की पूजा करने के बाद ही गया में चुनाव का नामांकन किया जाए. इसलिए 23 मार्च को अयोध्या जा रहे हैं और वहां पूजा करने के बाद 28 मार्च को गया लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे।

Related Posts

टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

Share Add as a preferred…

Continue reading
भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading