झारखंड: साहिबगंज में गोली लगने से युवक की मौत

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के गुल्लीभट्ठा निवासी कृष्णा ओझा के बेटे ओम ओझा की मौत मंगलवार की रात गोली लगने से हो गई। गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि घर के सभी सदस्य बाहर गए थे। घर में बुजुर्ग नाना थे।

इसी दौरान आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। यह सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की।

बताया जाता है कि कृष्णा ओझा साहिबगंज मंडल कारा में सिपाही के पद पर तैनात हैं।

  • ये भी पढ़े..

    सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *