जहानाबाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर सस्पेंड, आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन

बिहार के जहानाबाद में अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मगध क्षेत्र के आईजी विकास वैभव के निर्देश पर की गई है। मामले को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर (टेहटा) थाना कांड संख्या 321/25 और 437/24 की जांच के दौरान इंस्पेक्टर पंकज कुमार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे थे। जहानाबाद एसपी की रिपोर्ट और आईजी कार्यालय की समीक्षा में पाया गया कि उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की और फरार अभियुक्तों के खिलाफ समय पर वारंट लेने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की। इससे आरोपियों को कानूनी लाभ मिलने की संभावना बनी।

समीक्षा में यह भी सामने आया कि केस डायरी और स्टेशन डायरी में अनुसंधान की प्रगति का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था, जिससे जांच की पारदर्शिता और गंभीरता पर सवाल खड़े हुए। आईजी कार्यालय के मुताबिक, अनुसंधान में शिथिलता और अनुशासनहीनता के कारण गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।

आईजी विकास वैभव ने इंस्पेक्टर पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के लाल झंडू कुमार ने ग्लासगो में रचा इतिहास, ई-रिक्शा बेचकर जुटाए थे डाइट के पैसे; अब देश को दिलाया कांस्य पदक

    Share Add as a preferred…

    बिहार बंद के दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, पटना समेत आठ जगहों पर हिंसा; पुलिस कार्रवाई में कई घायल

    Share Add as a preferred…