रंगरा चौक में जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, महिलाओं ने मेहंदी रचाकर दिया मतदान का संदेश

भागलपुर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियों ने विशेष अभियान चलाया। रंगरा चौक प्रखंड में आयोजित इस अभियान के तहत रैली, संगोष्ठी, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रंगरा चौक के विभिन्न पंचायतों से आई सैकड़ों जीविका दीदियों ने हाथों पर मेहंदी रचाकर लोगों से 11 नवंबर को मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर महिलाओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश भी दिया।

संगोष्ठी के दौरान जीविका समूह की प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में मतदान के महत्व को समझाना और महिलाओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। जीविका दीदियों की यह पहल मतदाता जागरूकता अभियान को नई दिशा देती दिखी।


 

  • Related Posts

    अब 72 घंटे में होगा समाधान! बिहार में शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का नया सिस्टम लागू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading