रचनात्मक गतिविधियों से मतदाताओं को प्रेरित कर रही हैं जीविका दीदियां

भागलपुर, 08 नवंबर 2025,

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने को लेकर 158- नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जगदीशपुर प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

इसके अलावा विभिन्न रंगों से सजी रंगोली का निर्माण कर लोगों को मतदान का संदेश दिया। इस मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया और अपने घर-परिवार एवं समाज के योग्य मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ ली।
मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान यही संदेश दिया जा रहा है कि वे भागलपुर जिले में निर्धारित 11 नवंबर को निर्धारित मतदान तिथि के दिन मतदान करने के लिए घर से निकलने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं मतदाताओं से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें मतदान केंद्र और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। दीदियों ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि चुनाव पांच वर्ष में एक बार आता है, इसलिए अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि चुनने के इस अवसर को न गंवाएं। आपकी सही सोच, सही निर्णय ही राज्य का भविष्य तय करेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…