भागलपुर :अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू की वर्चुअल बैठक आयोजित

मोर्या विवाह भवन, भागलपुर में जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

भागलपुर, 4 जुलाई 2025।भागलपुर जिले के मोर्या विवाह भवन परिसर में जदयू के प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने की। इस अवसर पर जिले भर के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जदयू प्रदेश नेतृत्व द्वारा वर्चुअल माध्यम से निर्देश दिए गए कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ बूथ स्तर पर प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं के नाम जोड़ें, प्रमाण पत्र प्रदान करें और संबंधित जानकारी समय पर निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपें।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • पंकज कुमार पटेल – सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी
  • महेश दास – जदयू अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष
  • बिनु बिहारी – सुल्तानगंज महिला विधानसभा प्रभारी
  • अर्पणा कुमारी – नाथनगर व गोपालपुर महिला विधानसभा प्रभारी
  • विवेका गुप्ता – पिरपैती प्रखंड अध्यक्ष
  • अजय राय – प्रदेश सलाहकार
  • रबिश कुमार – जदयू आईटी सेल, जिला अध्यक्ष
  • प्रो. दीपक कुमार – जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • धनंजय कुमार मंडल – प्रदेश महासचिव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ
  • सदानंद कुमार – सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष

बैठक में सभी नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तरीय तैयारी और मतदाता जोड़ने के कार्य पर विस्तृत चर्चा की।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *