जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने अपनी ही सरकार से पूछा सवाल, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया जवाब

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नोत्तरकाल में दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। गायघाट की जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने अपनी ही सरकार से स्टेडियम निर्माण को लेकर सवाल उठाया, जिसका जवाब खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया।

मुजफ्फरपुर के गायघाट क्षेत्र में स्टेडियम की स्थिति को लेकर विधायक कोमल सिंह ने विभाग के जवाब पर असंतोष जताया। उन्होंने पूरक प्रश्न करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जो जानकारी दी गई है, वह वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। विधायक ने कहा, “मुझे बताया गया कि जारंग और अथवारा पंचायत में स्टेडियम बना हुआ है, लेकिन जिस स्थान की बात की जा रही है वह दरअसल स्कूल का मैदान है, जहां खेल से जुड़ी कोई व्यवस्था मौजूद नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि वहां न तो बुनियादी सुविधाएं हैं और न ही खेल गतिविधियों के लिए जरूरी संसाधन। विधायक ने मांग की कि संबंधित स्थल की उच्चस्तरीय जांच कराकर वहां विधिवत स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।

इस पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि उक्त स्थान पर फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कराया गया है और इसकी जीओ टैगिंग के साथ तस्वीरें भी विभाग के पास उपलब्ध हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि विधायक चाहें तो उन्हें स्थल का दौरा कराया जा सकता है, ताकि उनके सुझावों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading