खगड़िया में 100 करोड़ की लागत से बन रहे साइलो स्टोरेज का जदयू विधायक ने लिया जायजा

खगड़िया जिले के परबत्ता विधान सभा के पसराहा में आधुनिक अनाज भंडारण के व्यवस्था वाले साइलो गोदाम बन रहा है। जो पचास हजार मिट्रिक टन अनाज भंडारण का क्षमता वाला होगा है। गोदाम का निर्माण लगभग 100 करोड़ से भी अधिक राशि से हो रहा है। जिसे वर्ष 2024 के अंत तक पूरा होगा।

जदयू विधायक डॉ संजीव कुमार ने कार्य निरीक्षण के पश्चात कहा कि गोदाम के निर्माण हो जाने से पचास हजार मिट्रिक टन अनाज भंडारण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साइलो गोदाम बन जाने से इस क्षेत्र के किसान जो अपने उत्पादित अनाज को रखरखाव के अभाव से सस्ते दाम में बेचते थे। इसके बन जाने से उस से निजात मिलने की भी उम्मीद है।

साइलो स्टोरेज, जिसमें बिना बोरी अनाज का भंडारण किया जाता है। यह स्टील का ढांचा होता है। इसमें चार बेलनाकार बड़े टैंक होते हैं। इनमें बिना बोरी के अनाज का भंडारण लंबे समय तक किया जा सकता है। प्रत्‍येक टैंक में 12500 टन यानी एक लाख 25 हजार क्विंटल गेहूं का भंडारण हो सकता है। आटोमेटिक तरीके से टैंकों का तापमान नियत रखा जाता है। जिससे अनाज  खराब नहीं होता है।

  • ये भी पढ़े..

    “हसुआ-बाली, चांद-सितारा… आज ले लेते प्राण हमारा”: विधानसभा में छलका विधायक विनय बिहारी का दर्द, गाड़ी पर हमले का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    पटना में छात्र आंदोलन का असर: विधानसभा का मुख्य गेट सील, साधू यादव को भी नहीं मिली एंट्री; बोले- “सरकार छात्रों की बात मान ले”

    Share Add as a preferred…