जदयू विधायक गोपाल मंडल बोले – अश्लील गीत नहीं गाया,गाना और नृत्य पर ही जिंदा हूं

भागलपुर : गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल होली मिलन समारोह में अश्लील भोजपुरी गीत गाने के आरोप में फिर से विवादों में हैं। उन पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नवगछिया हाईस्कूल परिसर में 10 मार्च को होली मिलन समारोह में महिला कलाकार की मौजूदगी में अश्लील गीत गाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विधायक अश्लील गीत गाने के आरोपों को खारिज कर रहे हैं। नवगछिया थाने के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि 11 मार्च को नवगछिया थाना क्षेत्र के इंटर हाईस्कूल नवगछिया में जांच के लिए गया तो पता चला कि 10 मार्च को रात 10 बजे वहां होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में विधायक ने भोजपुरी गाने में महिला के लज्जा का अनादर करने की नीयत से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर माइक पर गाना गया गया था। 11 मार्च को गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इससे महिला की गरिमा और उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। जांच में यह भी पाया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के कार्यालय से 8 मार्च को निर्गत आदेश का उल्लंघन भी इस कार्यक्रम में हुआ है। उन्होंने विधायक और अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। घटना की जांच के लिए सीआई अजीत कुमार को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है।

विधायक बोले- गाना और नृत्य पर ही जिंदा हूं

वहीं विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि मैं कलाकार हूं। गाना और नृत्य पर ही जिंदा हूं। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। मैंने महिलाओं के खिलाफ कोई अश्लील गीत नहीं गाया है। भीड़ में कई लोगों के हाथ में माइक था। होली के रंग में सभी रंगे हुए थे। अब किसने अश्लील गीत गाया मैं नहीं जानता हूं।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में सनकी आशिक का खौफनाक कदम: शक में सो रही नाबालिग प्रेमिका के घर घुसकर मारी गोली; हत्या के बाद खुद चलकर पहुँचा थाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मधेपुरा में खौफनाक वारदात: सड़क किनारे सो रहे पंजाब के जड़ी-बूटी विक्रेताओं पर जानलेवा हमला; एक ही परिवार के तीन लोग लहूलुहान, मायागंज रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *