जदयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान:तीन राज्यों में हार सिर्फ कांग्रेस की हुई है

जदयू के वरिष्ट नेता केसी त्यागी ने कहा है कि तीन राज्यों में हुई विपक्ष की हार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की हार है। इसका इंडिया गठबंधन से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस ने किसी भी घटकदल से ना संपर्क किया और ना ही सहयोग मांगा। कांग्रेस अपने बलबूते पर भाजपा को हराने की योजना बना रही थी, जो एक दिवास्वप्न है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छह दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। अगर, उन्होंने एक महीने पहले बैठक बुलाई होती तो नतीजा कुछ और होता। कहा कि बिहार में जदयू व राजद, यूपी में सपा व लोकदल, तमिलनाडु में डीमएके व साथी, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, महाराष्ट्र में एनसीपी व शिवसेना, ये अपने-अपने तरीके से वहां मजबूत विकल्प के रूप में हैं।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *