पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी जन सुराज की “बिहार बदलाव रैली”

पटना के गांधी मैदान में 11 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी जन सुराज की “बिहार बदलाव रैली” प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती बोले – बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में शामिल होने के लिए राज्य के सभी नागरिकों को इस रैली में आने का आमंत्रण देते हैं

पटना। आज जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती और वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 11 अप्रैल को गांधी मैदान में होने वाली पार्टी की “बिहार बदलाव रैली” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रेस को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए नई सोच की जरूरत है, जो सिर्फ जन सुराज के पास है। इस रैली का उद्देश्य है कि जनता खुद आगे बढ़कर भ्रष्टाचार, अन्याय और असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद करे। यह रैली जनशक्ति के जागरण की शुरुआत है, जो लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के कुशासन और नीतीश सरकार के 20 वर्षों की भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से मुक्ति पाने की जन-चेतना को जन्म देगी। हमारा लक्ष्य है- नया बिहार, सशक्त बिहार, आत्मनिर्भर बिहार है। इसलिए बदलाव की इस रैली में राज्य के सभी नागरिकों का स्वागत है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सरवर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष ललन जी, केंद्रीय चुनाव समिति के संयोजक आर.एन सिंह और मुख्यालय संयोजक एन.पी मंडल ने भी संबोधित किया।

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *