जमुई: घर में घुसा ट्रक, बहू की मौत, सास गंभीर

झाझा (जमुई)। झाझा सोनो एनएच 333 स्थित भिठरा गांव के पास बुधवार की शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गया। इस हादसे में घर एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। मृतका भिठरा गांव के नीतीश कुमार की पत्नी गुड़िया देवी थी जबकि गम्भीर रूप से घायल उनकी सास कलावती देवी थी।

परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं घर में खाना खा रही थीं। तभी सड़क से गुजर रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर उनके घर में घुस आया और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे परिजन और स्थानीय लोग दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद गुड़िया को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल कलावती देवी के प्राथमिक उपचार के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। झाझा पुलिस के अनुसार घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर भाग निकला।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *