गनगनिया पंचायत में मुआवज़ा न मिलने से बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

चार घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर टूटा जाम

भागलपुर, सुल्तानगंज (08 सितम्बर 2025) –गनगनिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 के बाढ़ प्रभावित लोगों ने सोमवार को एनएच-80 को चार घंटे तक जाम कर दिया। उनका आरोप था कि बाढ़ राहत के लिए सरकार द्वारा घोषित मुआवज़ा राशि अब तक उन्हें नहीं दी गई है।

लगातार जाम की सूचना मिलने पर सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा नहीं मिला है, उन्हें शीघ्र ही राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारियों का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान मौके पर दर्जनों बाढ़ प्रभावित लोग मौजूद रहे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर में पुलिस जवानों को दिलाई गई विशेष शपथ, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का सख्त संकल्प

    Continue reading
    तेज़ रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से मजदूर सोनू की मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; परिवार में कोहराम

    Continue reading