राजधानी और बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें कहां-कहां येलो अलर्ट हुआ जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश अपना असर दिखा रही है। इस कारण कई राज्यों में बाढ़ की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। इस कारण मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई बारिश और यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण दिल्ली में बाढ़ और जलभराव की समस्या देखने को मिली। साथ ही हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बादल फटने, बाढ़ और तेज बारिश के कारण लोगों को आपदा का सामना करना पड़ा। वहीं उत्तारखंड में भी बारिश ने लोगों को खूब परेशान किया। इस कारण कई राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया।

दिल्ली का मौसम

रविवार को दिल्ली में खूब बारिश देखने को मिली। सोमवार के दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश के साथ ही बौछारें भी हो सकती हैं। यमुना का जलस्तर दिल्ली में अब खतरे के निशान के नीचे जा चुका है। हालांकि फिर होने वाली बारिश दिल्ली के लोगों की चिंता को बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिन तक दिल्ली का मौसम इसी तरह बना रहेगा। साथ ही यहां मध्यम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, तेलंगाना, त्रिपुरा, कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है, इस कारण यहां अलर्ट भी जारी किया गया है। बता दें कि बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां कई जिलों में बारिश और वज्रपात देखने को मिल सकता है। सोमवार के दिन राजधानी दिल्ली में आंशिक से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

  • Related Posts

    ‘तुमसे ही शादी करेंगे’… मुजफ्फरपुर में प्यार के नाम पर ‘हैवानियत’! प्रेग्नेंट हुई तो मारपीट कर कराया अबॉर्शन, अब मुकरा ‘धोखेबाज’ प्रेमी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *