सुबह-सुबह बिहार में इस जगह IT की रेड, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के भागलपुर में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। बुधवार को सुबह-सुबह स्थानीय थाने की पुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम ने यह दबिश डाली है। छापेमारी इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 में स्थित मस्जिद के पास एक घर में की जा रही है। उक्त घर के बाहर पुलिसकर्मी व जवान तैनात हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी अंदर मकान में प्रवेश कर चुके हैं और कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, सुबह-सुबह भीखनपुर में इनकम टैक्स रेड की खबर सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। छापेमारी से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। जब आयकर विभाग की टीम लोकल थाने की मदद से रेड मारने आयी उस समय उक्त मकान के आसपास सटे तमाम दुकान वगैरह बंद ही थे।लेकिन राह चलते लोग पुलिसबलों की तैनाती देखकर अंदर ही अंदर आपस में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, बेतिया में अभ्यर्थी गिरफ्तार; राज्यभर में 17 पर केस, 12 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *