‘संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए, हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए’, छुट्टियां रद्द करने के फैसले पर भड़के गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में शिक्षा विभाग के उस आदेश की जमकर आलोचना की है जिसमें दिवाली-दशहरा और छठ जैसे त्योहारों में छुट्टियां कम करने का फैसला लिया गया है। गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर इस फैसले को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी है। आगे उन्होंने लिखा-कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए।

शिक्षा विभाग ने कम की छुट्टियां

बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर सितंबर से दिसंबर के बीच त्योहारी सीजन में छुट्टियां कम कर दी है। सरकार के इस फैसले पर तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। अधिकांश लोग सरकार के इस फैसले पर रोष जता रहे हैं। बीजेपी नेता गिरिराज सिंह बिहार सरकार के इस फैसले की जमकर आलोचना की है।

  • ये भी पढ़े..

    शिवनारायणपुर थाना के नए भवन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, आधुनिक पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आधार

    Share Add as a preferred…

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *